उत्तराखंड
देहरादून में महिला दरोगा को थप्पड़ मारने वाले आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा के साथ मारपीट करने के आरोप में प्रवीण सेमवाल और उसकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों पर पहले से ही एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब महिला दरोगा थाने में शिकायत सुन रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि हाथापाई करते हुए थप्पड़ भी मार दिया।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


