
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना लिया।
जानकारी के अनुसार, परिवार के पांच सदस्यों ने हरिद्वार के चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ गंगा स्नान किया और शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद जनेऊ धारण किया।
धर्म परिवर्तन के बाद परिवार के मुखिया मोहम्मद शहजाद ने अपना नाम बदलकर शंकर रख लिया, जबकि उनकी पत्नी रजिया अब सावित्री के नाम से जानी जाएंगी। बच्चों के नाम भी बदलकर हिंदू परंपरा के अनुसार रखे गए।
इस दौरान संतों और धार्मिक संगठनों की मौजूदगी में हवन-यज्ञ और अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। बताया जा रहा है कि परिवार ने अपनी इच्छा से यह फैसला लिया और सनातन धर्म के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प भी लिया।
परिवार के सदस्यों ने इस कदम को अपनी आस्था से जुड़ा निर्णय बताया है। हालांकि, उन्होंने धर्म परिवर्तन के बाद कुछ लोगों से संभावित खतरे की आशंका भी जताई है।



