देश

कर्नाटक होमस्टे कांड: अमेरिकी महिला से दुष्कर्म, 3 दिन तक WiFi बंद; दो आरोपी गिरफ्तार

Listen to this News

कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक अमेरिकी महिला के साथ होमस्टे में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में होमस्टे के एक कर्मचारी और मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पेय पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

मामले को और गंभीर बनाते हुए यह भी सामने आया है कि होमस्टे मालिक ने कथित तौर पर तीन दिनों तक WiFi बंद कर दिया, ताकि पीड़िता किसी से संपर्क न कर सके और घटना की जानकारी बाहर न जा सके।

बताया जा रहा है कि किसी तरह वहां से निकलने के बाद पीड़िता मैसूरु पहुंची और अमेरिकी दूतावास को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद दूतावास की ओर से पुलिस से संपर्क किया गया, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू हुई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी और होमस्टे मालिक दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button