केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से 5 संकल्प अपनाने की अपील

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा भारत की आस्था, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का दिव्य उत्सव है। उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से पांच प्रमुख संकल्प लेने का आग्रह किया, जिनमें स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सहयोग की भावना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और यात्रा के नियमों का पालन करना शामिल है।
इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल उपवास रखने और उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को आत्मसात करने की भी सलाह दी।
पीएम मोदी ने कहा कि चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी मजबूत करती है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 को गति मिल गई है।


