उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

Listen to this News

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी

बताया जा रहा है कि वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने रात के अंधेरे में खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकालने का प्रयास किया। इस हादसे में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30), अंशुल (28) और अमित सिंह (35) के रूप में हुई है, जो सभी रुद्रप्रयाग जिले के निवासी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button