उत्तराखंड

देहरादून: भाजपा महिला मोर्चा का ‘महाआक्रोश अभियान’, सीएम धामी पदयात्रा में शामिल

Listen to this News

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ ‘महाआक्रोश अभियान’ की शुरुआत करते हुए जनआक्रोश पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा परेड ग्राउंड से शुरू हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा महिला मोर्चा का आरोप है कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर नकारात्मक रुख अपनाकर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को ठेस पहुंचाई है।

प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के समर्थन में चलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने राजनीति के चलते महिलाओं की आकांक्षाओं की अनदेखी की है।

अभियान के तहत पूरे उत्तराखंड में महिला जनआक्रोश पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी। साथ ही कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और महिला छात्रावासों में जनसंपर्क कर युवतियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक अभियान चलाने की योजना बनाई है, ताकि महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button