उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल हादसा: पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

Listen to this News

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह हादसा चंबा ब्लॉक के चंबा-कोटी मार्ग पर हुआ, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद SDRF, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button