उत्तराखंड
पौड़ी गढ़वाल की बेटी मानसी रतूड़ी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की बेटी मानसी रतूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मानसी रतूड़ी पाबौ ब्लॉक के ग्राम नाई की निवासी हैं और एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता शिक्षक हैं, जिन्होंने उनकी पढ़ाई और लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
मानसी ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता को युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
ग्रामीणों और परिजनों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि मानसी ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से अन्य युवाओं में भी सेना में शामिल होने का उत्साह बढ़ेगा।



