उत्तराखंड

जनगणना 2027: भवनों की सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया संपन्न, आज से घर-घर जाकर होगा सर्वे और हाउस नंबरिंग

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत भवनों की सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्व-गणना) प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब आज से जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और मकानों की नंबरिंग सहित अन्य आवश्यक जानकारियां जुटाएंगे।

इस प्रक्रिया के दौरान जनगणना कर्मी प्रत्येक घर का भौतिक सत्यापन करेंगे और परिवारों से संबंधित विवरण एकत्र करेंगे। इसमें भवन की स्थिति, सुविधाएं और अन्य जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल होगी।

प्रशासन के अनुसार यह चरण जनगणना कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे राज्य में वास्तविक और सटीक डेटा तैयार किया जा सके। सर्वेक्षण के लिए नियुक्त कर्मचारी निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार घरों का दौरा करेंगे।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सर्वे के दौरान जनगणना टीम का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विकास योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े तैयार हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button