देश

कोल्हापुर में अमरावती जैसा कांड: 10 लड़कियों के यौन शोषण का आरोपी शाहिद सनादी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Listen to this News

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के अमरावती में हुए नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि कोल्हापुर से एक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पुलिस ने 22 वर्षीय शाहिद समीर सनादी को कई युवतियों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

फार्मेसी का छात्र है आरोपी

आरोपी शाहिद समीर सनादी कोल्हापुर के हातकणंगले तालुका का निवासी है और वह फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए कई युवतियों को अपने जाल में फंसाया और दोस्ती की आड़ में उनका शारीरिक शोषण किया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

यह मामला तब प्रकाश में आया जब शाहिद ने अपनी इन करतूतों के बारे में अपने एक करीबी दोस्त को बताया। दोस्त ने इस बात का खुलासा कर दिया, जिसके बाद एक 20 वर्षीय युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 27 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शाहिद ने उसे कोल्हापुर और शिरोली के अलग-अलग लॉज में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वह उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

10 युवतियां बन चुकी हैं शिकार?

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि लगभग 10 युवतियों को अपना शिकार बनाया है। वह लड़कियों का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करता था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय संगठनों (शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान और बजरंग दल) ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई और अपील

अदालत ने आरोपी शाहिद को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने अन्य संभावित पीड़िताओं से भी अपील की है कि वे बिना डरे सामने आएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button