देश

मुंबई के मीरा रोड हमले में ISIS कनेक्शन का शक, घर से मिले संदिग्ध नोट्स, ATS जांच में जुटी

Listen to this News

मुंबई के मीरा रोड इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। मामले में आतंकी संगठन ISIS से संभावित संबंध सामने आने के बाद महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने जांच तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गार्डों से पहले उनका धर्म पूछा और कथित तौर पर कलमा पढ़ने के लिए कहा। इनकार करने पर उसने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच के दौरान आरोपी के घर से हाथ से लिखे नोट्स बरामद हुए हैं, जिनमें उसने आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि उसने इस हमले को “पहला कदम” भी बताया था।

ATS सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप की जांच में ISIS से जुड़े प्रोपेगेंडा कंटेंट देखने के सबूत भी मिले हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा था या यह एक “लोन वुल्फ” हमला है।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसके डिजिटल डेटा और संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button