देश

बेंगलुरु के PG में भीषण आग: जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदीं युवतियां

Listen to this News

बेंगलुरु में एक पीजी (पेयिंग गेस्ट) आवास में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर फंसी करीब 50 युवतियों को अपनी जान बचाने के लिए इमारत की ऊपरी मंजिलों से कूदना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई। धुएं और लपटों के कारण ऊपर के कमरों में मौजूद लड़कियां फंस गईं, जिसके बाद उन्होंने बाहर निकलने के लिए दीवार फांदकर और ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कुछ को हल्की चोटें आने की भी खबर है।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने शहर में पीजी और हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button