देश

लखनऊ में नर्सिंग छात्र ने पिता से वीडियो कॉल के बाद की आत्महत्या, परिजनों ने जताया शक

Listen to this News

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में एक नर्सिंग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय छात्र ने अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात करने के कुछ समय बाद फंदा लगाकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, छात्र रवि प्रकाश मूल रूप से बस्ती जिले का रहने वाला था और लखनऊ में किराए के मकान में रहकर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। घटना से पहले उसने अपने पिता को वीडियो कॉल किया और कुछ परेशानियों के बारे में बात की।

बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि एक युवती से जुड़े संबंधों के कारण वह काफी परेशान था, जिससे उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई।

घटना की जानकारी तब हुई जब छात्र का भाई कमरे पर पहुंचा और उसे फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button