उत्तराखंड

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला के पास होटल में लगी आग, वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा

Listen to this News

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला क्षेत्र के पास स्थित एक होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि होटल की ऊपरी मंजिल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान निकली चिंगारी से छत पर बनी घास की झोपड़ी में आग लग गई।

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत पहुंची और होटल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने से होटल के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button