उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, यातायात बाधित; वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया

Listen to this News

टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र में जाखधार-पौखाल (एनएच-707A) मार्ग पर सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यातायात बाधित होने के कारण प्रशासन ने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया है। चंबा टिहरी से मलेथा जाने वाले वाहनों को टिपरी-हिंडोलाखाल होते हुए देवप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है, जबकि मलेथा से चंबा-टिहरी आने वाले वाहनों को भी देवप्रयाग मार्ग से निकाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button