उत्तराखंड

देहरादून: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी, डेटा दुरुपयोग का भी आरोप

Listen to this News

देहरादून: राजधानी देहरादून में कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। राजपुर थाना क्षेत्र में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने सॉफ्टवेयर डील के नाम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, कंपनी ने केरल और कर्नाटक के चार व्यक्तियों समेत एक निजी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, मानहानि और गोपनीय डेटा लीक करने की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि वर्ष 2020 में आरोपियों ने सॉफ्टवेयर बेचने का प्रस्ताव दिया था, जिसके तहत दो समझौते किए गए। इसके बदले कंपनी ने लाखों रुपये नकद और करोड़ों रुपये के शेयर आरोपियों को सौंपे।

आरोप है कि भुगतान और शेयर ट्रांसफर के बावजूद आरोपियों ने सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड उपलब्ध नहीं कराया और सॉफ्टवेयर सही तरीके से काम नहीं कर सका, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button