उत्तराखंड
केदारनाथ यात्रा: दर्शन के दौरान श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए नीचे भेजा गया।
जिला प्रशासन के अनुसार, बीमार श्रद्धालु को रेस्क्यू टीमों—एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ—की मदद से सुरक्षित हेलीपैड तक पहुंचाया गया, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल भेजा गया।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें धाम में पूरी तरह मुस्तैद हैं और यात्रियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।



