अंतरराष्ट्रीय

पर्शियन गल्फ के ऊपर US KC-135 स्ट्रैटोटैंकर में इमरजेंसी, मचा हड़कंप

Listen to this News

मध्य पूर्व: पर्शियन गल्फ के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी वायुसेना के KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान में अचानक इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड जारी किया, जो किसी गंभीर तकनीकी खराबी या आपात स्थिति का संकेत होता है। इसके बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की दिशा में अपना रुख किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान क्षेत्र में चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियानों के तहत ईंधन आपूर्ति (एरियल रिफ्यूलिंग) मिशन पर था। इसी दौरान इसे पर्शियन गल्फ क्षेत्र में आपात स्थिति का सामना करना पड़ा।

इमरजेंसी की सूचना मिलते ही रेस्क्यू हेलीकॉप्टर भी सक्रिय कर दिए गए। हालांकि अभी तक किसी तरह की क्षति या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button