उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार कुंभ 2027: हर की पैड़ी पर बनेंगे तीन अस्थायी रैंप, भीड़ नियंत्रण पर रहेगा फोकस

Listen to this News

हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड क्षेत्र में तीन अस्थायी रैंप बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 139.60 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

प्रशासन के अनुसार, इन रैंपों का निर्माण अस्थायी स्टील सेतु पुलों के लिए किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं, अखाड़ों और स्नानार्थियों को हर की पैड़ी तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। प्रत्येक रैंप की लंबाई लगभग 200 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर प्रस्तावित है।

अधिकारियों का कहना है कि कुंभ मेले के दौरान हर की पैड़ी पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी। परियोजना को कुंभ मेले की शुरुआत से करीब दो महीने पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रशासन का मानना है कि नए रैंप और स्टील पुलों के जरिए श्रद्धालुओं की आवाजाही को अलग-अलग दिशाओं में बांटा जा सकेगा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति से बचाव होगा और आपातकालीन निकासी भी आसान हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button