उत्तराखंड: पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं टिहरी दौरा, झील किनारे बड़ी जनसभा की तैयारी

प्रधानमंत्री Narendra Modi जल्द ही उत्तराखंड के टिहरी दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और टीएचडीसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टिहरी झील किनारे कोटीकॉलोनी में प्रधानमंत्री की बड़ी जनसभा आयोजित कराने की तैयारी चल रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री इस माह के अंत या जून के पहले सप्ताह में टिहरी पहुंच सकते हैं। इस दौरान वह देश की पहली 1000 मेगावाट क्षमता वाली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) परियोजना राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही टिहरी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने की भी संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में टिहरी बांध प्रभावितों के पुनर्वास, रॉयल्टी, रिंग रोड परियोजना और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी घोषणाएं हो सकती हैं। विधायक Kishore Upadhyay ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से मुलाकात कर प्रधानमंत्री को टिहरी आने का निमंत्रण भी दिया है।
करीब 8 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार पीएसपी परियोजना के शुरू होने के बाद टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 2400 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। यह परियोजना मांग के अनुसार बिजली उत्पादन नियंत्रित करने में सक्षम मानी जा रही है।



