उत्तराखंड

ऋषिकेश: बिजली के पोल में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Listen to this News

ऋषिकेश। शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित सदानंद मार्ग में बिजली के एक पोल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बिजली के पोल पर बिजली और केबल तारों का भारी जंजाल बना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते पोल से धुआं और लपटें उठने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली पोलों पर तारों का अव्यवस्थित जाल लगातार हादसों की वजह बन रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने और पुराने तारों को हटाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button