उत्तराखंड

NEET UG पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, देहरादून से आरोपी गिरफ्तार

Listen to this News

देहरादून। राजस्थान में सामने आए NEET UG-2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के झुंझुनूं निवासी राजेश के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से देहरादून में छिपा हुआ था।

जानकारी के अनुसार जांच के दौरान राजस्थान एसओजी को इनपुट मिला था कि पेपर लीक मामले से जुड़ा आरोपी देहरादून में मौजूद है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने देहरादून पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई में डालनवाला थाना क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया गया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को राजस्थान एसओजी टीम को सौंप दिया गया। रविवार को देहरादून पहुंची एसओजी टीम आरोपी को अपने साथ राजस्थान ले गई, जहां उससे आगे पूछताछ की जाएगी।

बताया जा रहा है कि राजस्थान में इस मामले में अब तक 13 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि परीक्षा से पहले एक कथित “गेस पेपर” प्रसारित किया गया था, जिसमें मौजूद 100 से अधिक सवाल NEET परीक्षा में पूछे गए सवालों से मेल खाते थे। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरुआती स्तर पर पेपर लीक से इनकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button