उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा से लौटते समय नंदा देवी एक्सप्रेस से लापता हुई नवविवाहिता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

Listen to this News

देहरादून/रुड़की। केदारनाथ यात्रा से लौट रहे एक नवविवाहित दंपति के साथ बड़ा हादसा सामने आया है। कानपुर निवासी नवविवाहिता नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में पुलिस ने अब गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में बदलते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी मनिया अग्रहरी अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ केदारनाथ दर्शन के बाद पांच मई को देहरादून से गाजियाबाद के लिए नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी पत्नी लापता हो गई। महिला की आखिरी लोकेशन बहादरपुर खादर गांव के पास मिली थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन ने रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब इसे अपहरण का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button