उत्तराखंड

रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व पार्षद के बेटे का शव फंदे से लटका मिला

Listen to this News

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पूर्व पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, आदर्श कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता सतनाम सिंह की पत्नी कंचन कौर पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। उनका बड़ा बेटा कपिल उर्फ शेरू घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। रविवार शाम परिवार के लोग जब ऊपर पहुंचे तो कपिल का शव फंदे से लटका मिला।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा और कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button