उत्तराखंड

जौलीग्रांट में पौड़ी के युवक ने फंदे से लटककर दी जान, किराए के कमरे में मिला शव

Listen to this News

देहरादून: जौलीग्रांट क्षेत्र के अठूरवाला में किराए के मकान में रह रहे पौड़ी निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय नीरज रावत निवासी बोंसरी, पौड़ी के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से अठूरवाला में किराए पर रह रहा था और टैक्सी चलाकर अपना गुजारा करता था।

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम नीरज का एक दोस्त उसे खाना देने कमरे पर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक का शव पंखे से लटका मिला।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button