उत्तराखंड

देहरादून के क्लेमेंटटाउन में युवक पर जानलेवा हमला, कार सवार बदमाशों ने बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से पीटा

Listen to this News

देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार युवकों ने रास्ता रोककर युवक और उसके दोस्तों पर बेसबॉल बैट, लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दानिश अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब वे लेन नंबर 8 पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई दो कारों में सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने दानिश के सिर, गर्दन, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। बीच-बचाव करने आए दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने निखिल सूद, भारत चौधरी, आकाश मलिक समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के एक निजी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button