उत्तराखंड

देहरादून में आदतन अपराधी को ढोल-नगाड़ों के साथ किया जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक

Listen to this News

देहरादून पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सार्वजनिक रूप से जिला बदर कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर डालनवाला थाना पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ संजू को ढोल-नगाड़ों और लाउडस्पीकर से मुनादी करते हुए देहरादून जनपद की सीमा से बाहर सहारनपुर बॉर्डर तक छोड़ा।

पुलिस के अनुसार, संदीप उर्फ संजू के खिलाफ चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों और क्षेत्र में दहशत का माहौल बनने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति जिला मजिस्ट्रेट को भेजी थी।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी को छह माह के लिए देहरादून से जिला बदर किया गया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि के दौरान आरोपी देहरादून जिले में पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में डर पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा का संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है। सार्वजनिक तरीके से की गई कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button