उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, अब तक पांच यात्रियों की गई जान

Listen to this News

उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान मंगलवार को मध्य प्रदेश से आए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 64 वर्षीय रमेश चंद्र खारोल के रूप में हुई है, जो चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिल राणा ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की है।

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यमुनोत्री धाम में अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामलों में हार्ट अटैक, सांस लेने में दिक्कत और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य बिगड़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं एवं पहले से बीमार यात्रियों को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमें और स्वास्थ्य शिविर भी तैनात किए गए हैं ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button