उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, कई IAS अधिकारियों के विभाग बदलेंगे; DM-SSP भी हटाए जाएंगे

Listen to this News

उत्तराखंड की धामी सरकार प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में जुट गई है। शासन स्तर पर कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए जाने की संभावना है, वहीं कई जिलों के DM और SSP भी बदले जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे के चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन नियुक्त होने के बाद उनके जल्द रिलीव होने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी को सौंपी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारी लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे हैं, जिसके चलते सरकार प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके DM और SSP के तबादले भी किए जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह फेरबदल करने जा रही है। इससे पहले भी जनवरी और अप्रैल 2026 में कई IAS और PCS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button