देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बड़े फैसले: DA में बढ़ोतरी, 717 शराब दुकानें बंद, महिलाओं को आर्थिक सहायता जारी

Listen to this News

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने सत्ता संभालने के बाद कई बड़े फैसलों की घोषणा की है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद DA बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विजय ने राज्य में मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों के पास स्थित 717 TASMAC शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकार के अनुसार, इन दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद किया जाएगा।

महिलाओं के लिए भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने “कलैंग्नार मगलिर उरिमाई थोगई” योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली ₹1000 मासिक सहायता जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही भविष्य में इसे बढ़ाकर ₹2500 तक करने का संकेत भी दिया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं की सुरक्षा, नशा विरोधी अभियान और जनकल्याण से जुड़े कई अन्य कदमों पर भी जोर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, ये फैसले सरकार की सामाजिक कल्याण और जनहित आधारित नीति को दर्शाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button