दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, सीएम रेखा गुप्ता का एलान

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। यह फैसला ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और ट्रैफिक दबाव कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया। इसके तहत दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी।
इसके साथ ही सरकार ने अधिकारियों और मंत्रियों के सरकारी वाहनों के उपयोग में भी कटौती करने का फैसला लिया है। कई मंत्री सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो और बस से सफर करते नजर आए।
सरकार का कहना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और “ग्रीन गवर्नेंस” को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजधानी में लगातार बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह फैसला अहम माना जा रहा है।



