देश

फरीदाबाद में चला बुलडोजर: 80 अवैध मकान ढहाए गए, मुजेसर रेलवे फाटक पर बनेगा ₹49 करोड़ का अंडरपास

Listen to this News

हरियाणा के फरीदाबाद में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बल्लभगढ़ के मुजेसर रेलवे फाटक के पास बने करीब 80 अवैध मकानों और एक धार्मिक स्थल को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्रस्तावित अंडरपास निर्माण परियोजना के लिए की गई।

जानकारी के अनुसार मुजेसर रेलवे क्रॉसिंग पर करीब ₹49 करोड़ की लागत से अंडरपास बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, जिन लोगों के घर तोड़े गए, वे आंखों में आंसू लिए अपना आशियाना टूटता देखते रहे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में भावुक माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button