देश

बलिया जिला अस्पताल में नर्स से मारपीट, विरोध प्रदर्शन के बाद वार्ड बॉय पर मुकदमा दर्ज

Listen to this News

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल में एक स्टाफ नर्स के साथ वार्ड बॉय द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में तैनात नर्सों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले ने अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया।

नर्सों के धरने और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय विवेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अस्पताल में करीब तीन घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button