उत्तराखंड

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Listen to this News

उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

नई कीमतों के बाद देहरादून में पेट्रोल करीब ₹97 से ऊपर और डीजल ₹93 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों के बजट और परिवहन खर्च पर साफ दिखाई देने लगा है।

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण ईंधन महंगा हो रहा है। तेल कंपनियां बढ़ती लागत का असर अब खुदरा कीमतों में दिखा रही हैं।

लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों में महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। परिवहन, रोजमर्रा के सामान और अन्य सेवाओं की कीमतों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button