देश

तकनीकी खराबी के कारण 8 घंटे बाद दिल्ली लौटी एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट, यात्रियों में हड़कंप

Listen to this News

दिल्ली से सैन फ्रिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI173 तकनीकी खराबी के चलते करीब 8 घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौट आई। विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के अनुसार उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777-300ER विमान चीन के हवाई क्षेत्र के ऊपर था, तभी तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और अब उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल भी देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button