देश

पुणे पोर्शे कांड: जमानत के बाद आरोपी परिवार का जश्न, वायरल वीडियो पर भड़के लोग

Listen to this News

पुणे पोर्शे एक्सीडेंट मामले में एक नया विवाद सामने आया है। मामले के आरोपी परिवार का जमानत मिलने के बाद जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

वायरल वीडियो में आरोपी पक्ष के लोग गले में नोटों की माला पहनकर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आरोपी शामिल अग्रवाल के परिवार से जुड़ा है, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवारों और आम लोगों ने इसे संवेदनहीनता बताते हुए कड़ी आलोचना की है।

गौरतलब है कि मई 2024 में पुणे के कल्याणी नगर इलाके में तेज रफ्तार पोर्शे कार ने बाइक सवार दो आईटी पेशेवरों को कुचल दिया था। इस मामले ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं और न्याय व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।

मामले में नाबालिग आरोपी, उसके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सबूतों से छेड़छाड़ और ब्लड सैंपल बदलने के आरोप भी लगे थे। हाल के महीनों में सुप्रीम कोर्ट से कई आरोपियों को जमानत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button