उत्तराखंड

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बदला कार्यक्रम, अब संतों और शिक्षाविदों से भी करेंगे संवाद

Listen to this News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह अपने दौरे के दौरान संत समाज और शिक्षाविदों के साथ भी संवाद करेंगे।

जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन 28 से 30 मई तक देहरादून दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

संशोधित कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष अब संतों, बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक और वैचारिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पार्टी इसे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मान रही है।

दौरे के दौरान नितिन नवीन कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ युवा संवाद कार्यक्रम और बौद्धिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश संगठन ने उनके स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button