देश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Listen to this News

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसे ममता बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, काकोली घोष दस्तीदार हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व और संगठनात्मक कार्यशैली को लेकर नाराज चल रही थीं। इससे पहले उन्होंने बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था और पार्टी की चुनावी रणनीति व I-PAC की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से हटाए जाने के बाद असंतोष और बढ़ गया। हाल ही में वह कुछ टीएमसी विधायकों के साथ भाजपा नेताओं की बैठक में भी नजर आई थीं, जिससे राजनीतिक अटकलें तेज हो गई थीं।

काकोली घोष दस्तीदार का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी के भीतर अंदरूनी कलह और असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम पार्टी के लिए चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button