देश

कर्नाटक की राजनीति में तेज हुई हलचल, सीएम आवास पर सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार की अहम बैठक

Listen to this News

कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेंगलुरु स्थित आधिकारिक आवास पर अहम ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए, जिसके बाद राज्य की सियासत में हलचल और तेज हो गई है।

बैठक की सबसे चर्चित तस्वीरों में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्दरमैया को गले लगाते और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए। इन तस्वीरों ने सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं को और हवा दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान राज्य में नेतृत्व बदलाव को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिद्दरमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और डीके शिवकुमार को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान भविष्य की राजनीतिक रणनीति और सत्ता हस्तांतरण को लेकर चर्चा हुई। वहीं, कई मंत्रियों ने कहा कि वे पार्टी हाईकमान के फैसले का सम्मान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button