उत्तराखंड
Haridwar में एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल एक खतरनाक स्टंट ने लोगों को चौंका दिया है।

वायरल वीडियो में एक युवक को गंगा नदी में गद्दे (mattress) पर बैठकर बहाव के साथ drift करते हुए देखा गया, जबकि आसपास मौजूद लोग इस पूरे स्टंट को रिकॉर्ड कर रहे थे। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह रील बनाने के दौरान किया गया स्टंट था, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे में बदल सकता था। गंगा का तेज बहाव और नदी की गहराई ऐसे खतरनाक प्रयोगों को बेहद जोखिमपूर्ण बना देते हैं।
स्थानीय प्रशासन और SDRF लगातार लोगों से अपील कर रही है कि रील और वायरल कंटेंट के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।



