देश
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटकों से हिली धरती, अस्पताल की छत का हिस्सा गिरा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तीन झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। देर रात आए इन झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। सबसे अधिक असर अस्पतालों और ऊंची इमारतों पर देखने को मिला, जहां एक अस्पताल की छत का हिस्सा गिरने की भी खबर है।
जानकारी के अनुसार, भूकंप के पहले झटके के बाद लगातार दो और झटके महसूस किए गए, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।



