उत्तराखंड

कैंची धाम स्थापना दिवस पर अमेरिका से पहुंचे श्रद्धालु मैक्स, बोले- ‘नीब करौरी बाबा ने खुद बुलाया’

Listen to this News

नैनीताल जिले के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी बीच अमेरिका से आए श्रद्धालु मैक्स भी बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे बाबा ने स्वयं उन्हें अपने दरबार में बुलाया है।

मैक्स ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा साझा करते हुए बताया कि वह लंबे समय से नीब करौरी बाबा के बारे में सुनते आ रहे थे और उनके प्रति गहरी आस्था रखते हैं। कैंची धाम पहुंचना उनके लिए एक विशेष और भावनात्मक अनुभव है। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है।

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर हर वर्ष विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं।

नीब करौरी बाबा का कैंची धाम दुनियाभर में आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी भक्त भी शामिल होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button