उत्तराखंड

मां के साथ खेत में उतरे मुख्यमंत्री धामी, खुद चलाया टिलर; किसानों के श्रम को किया नमन

Listen to this News

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा स्थित नगला तराई पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां के साथ खेत में उतरकर कृषि कार्यों में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेत में स्वयं टिलर चलाया और खेती-किसानी से जुड़े पारंपरिक कार्यों का अनुभव किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका परिश्रम ही अन्न उत्पादन का आधार है। खेत में काम करते हुए उन्होंने किसानों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष को नमन किया तथा ग्रामीण जीवन से अपने जुड़ाव को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की मां भी उनके साथ खेत में मौजूद रहीं। खेत में काम करते हुए दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस सरल और जमीन से जुड़े अंदाज की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी अक्सर अपने गृह क्षेत्र खटीमा में कृषि और ग्रामीण परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं। इससे पहले भी वह किसानों के बीच पहुंचकर खेती-बाड़ी के कार्यों में भाग लेते नजर आए हैं और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button