उत्तराखंड

किशाऊ बांध परियोजना की राह हुई साफ, उत्तराखंड को भी मिलेगी बड़ी राहत

Listen to this News

देहरादून। लंबे समय से अटकी बहुप्रतीक्षित किशाऊ बांध परियोजना की राह अब साफ होती नजर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री के हस्तक्षेप के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जिससे उत्तराखंड को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह बहुउद्देशीय परियोजना टोंस नदी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर प्रस्तावित है। परियोजना से जलविद्युत उत्पादन, सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी। किशाऊ बांध से 660 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता विकसित होने और जल भंडारण क्षमता बढ़ने की संभावना है।

राज्य सरकार का मानना है कि परियोजना आगे बढ़ने से उत्तराखंड के ऊर्जा और जल संसाधन क्षेत्र को नया बल मिलेगा, साथ ही क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button