उत्तराखंड

देहरादून के पलटन बाजार में साड़ी की दुकान में लगी आग, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Listen to this News

देहरादून। शहर के व्यस्त पलटन बाजार क्षेत्र में मंगलवार को एक साड़ी की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकल और पुलिस विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों में आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button