उत्तराखंड

उत्तराखंड में जंगल की आग की 575 घटनाएं, 30 जून तक हालात पर नजर रखेगा वन विभाग; फिर होगा फायर सीजन पर फैसला

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष जंगलों में आग की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब तक राज्य में वनाग्नि की 575 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने 30 जून तक हालात पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया है, जिसके बाद फायर सीजन को समाप्त करने या आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति और आग की घटनाओं में संभावित वृद्धि को देखते हुए फिलहाल सतर्कता बरती जा रही है। विभाग ने संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और आग पर त्वरित नियंत्रण के लिए फील्ड टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

वनाग्नि की घटनाओं से वन संपदा, जैव विविधता और वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि यदि 30 जून तक मौसम अनुकूल रहता है और आग की घटनाओं में कमी आती है, तभी फायर सीजन समाप्त करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button