देश
पूर्व बंगाल मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, चुनाव बाद हिंसा और भ्रष्टाचार के आरोपों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता उदयन गुहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी चुनाव बाद हिंसा और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में की गई है।
पुलिस के अनुसार, उदयन गुहा पर ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ परियोजना में कथित रूप से अतिरिक्त धन वसूलने और चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। उन्हें कोलकाता से हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
उदयन गुहा पूर्व में पश्चिम बंगाल सरकार में उत्तर बंगाल विकास मंत्री रह चुके हैं और दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक भी रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।



