उत्तराखंड
स्यानाचट्टी में फिर सताने लगा जलभराव का डर, मानसून से बढ़ी लोगों की चिंता

Listen to this News
उत्तरकाशी: मानसून की दस्तक के साथ ही यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव स्यानाचट्टी में एक बार फिर जलभराव का खतरा गहराने लगा है। स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि पिछले आपदाओं के दौरान हुए नुकसान की यादें अभी भी ताजा हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी क्षेत्र में जमा मलबा और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण भारी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति दोबारा उत्पन्न हो सकती है। इससे स्थानीय आबादी, होटल व्यवसाय और यमुनोत्री यात्रा मार्ग प्रभावित होने की आशंका है।
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि स्थानीय लोग समय रहते प्रभावी सुरक्षा और जल निकासी उपायों की मांग कर रहे हैं, ताकि मानसून के दौरान किसी संभावित आपदा से बचा जा सके।



