उत्तराखंड

UKSSSC ने जारी किया वाहन चालक भर्ती परीक्षा का परिणाम, चयनित अभ्यर्थियों की होगी दक्षता परीक्षा

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची (प्रोविजनल मेरिट लिस्ट) भी जारी कर दी है।

आयोग के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को अब अगले चरण के तहत वाहन संचालन दक्षता परीक्षा (ड्राइविंग टेस्ट) में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाएगा।

बता दें कि वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के 75 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को किया गया था। ड्राइविंग टेस्ट की तिथि और अन्य दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button