उत्तराखंड

हल्द्वानी सड़क हादसा: मां का इकलौता सहारा छिन गया, स्कॉर्पियो की टक्कर में 20 वर्षीय अंशु आर्य की दर्दनाक मौत

Listen to this News

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तीनपानी–गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर में 20 वर्षीय अंशु आर्य की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अंशु सहित चार युवकों ने अपनी जान गंवाई।

परिजनों के अनुसार, अंशु परिवार का सबसे बड़ा सहारा था। पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह अक्सर अपनी मां से कहता था कि वह मेहनत करके परिवार की सभी परेशानियां दूर करेगा और बहन का पूरा साथ देगा। लेकिन एक पल में हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात अंशु अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान तीनपानी–गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनके दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अंशु, शिवम और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आदित्य तम्टा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चालक समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button